Panchayat Elections Conclude in Benipatti Jhuna Devi Emerges as First Female President तीन पैक्सों में अध्यक्ष की वापसी, कटैया में महिला ने मारी बाजी, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPanchayat Elections Conclude in Benipatti Jhuna Devi Emerges as First Female President

तीन पैक्सों में अध्यक्ष की वापसी, कटैया में महिला ने मारी बाजी

बेनीपट्टी प्रखंड के टीपीसी भवन में पंचायत पैक्स की मतगणना कार्य समाप्त हुआ। झूना देवी कटैया में पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जबकि बेतौना में प्रभात कर्ण ने तीसरी बार जीत हासिल की। निर्विरोध चुनाव में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीFri, 11 April 2025 12:00 AM
share Share
Follow Us on
तीन पैक्सों में अध्यक्ष की वापसी, कटैया में महिला ने मारी बाजी

बेनीपट्टी। बेनीपट्टी प्रखंड परिसर स्थित टीपीसी भवन में कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था के बीच बुधवार की देर रात पंचायत पैक्स की मतगणना कार्य समाप्त हो गया। विजयी हुए अध्यक्षों को आरओ सह बीडीओ महेश्वर पंडित ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। तीन अध्यक्षों ने अपनी वापसी बरकरार रखा तथा कटैया में पहली बार महिला अध्यक्ष विजयी हुईं। प्रखंड के बेनीपट्टी एवं बेहटा नगर पंचायत तथा बेतौना एवं कटैया पंचायत पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के लिए चुनाव होना था। बेनीपट्टी में एवं बेहटा में एक ही उम्मीदवार का नामांकन रहने से योगीनाथ मिश्र एवं अशोक कुमार झा निर्विरोध अध्यक्ष बने रहे। योगीनाथ मिश्र दूसरी बार एवं अशोक झा पहली बार निर्विरोध रहे। कटैया एवं बेतौना पंचायत के लिए बुधवार को चुनाव कराया गया तथा चुनाव के बाद देर शाम मतगणना काम पूरा किया गया। कटैया में झूना देवी एवं नरेश झा मैदान में थे। 529 मत गिराये गये, जिसमें झूना देवी को 409 एवं नरेश झा को 106 मत प्राप्त हुआ। 14 मत रद्द घोषित किया गया। झूना देवी 303 मतों से विजयी घोषित हुईं।

झूना देवी पहली बार अध्यक्ष बनी हैं। इससे पूर्व इस पद पर उनके पति रामानंद झा पिछले दो दशक से अध्यक्ष थे। वे निदेशक मंडल के सदस्य भी लंबे समय तक रहे हैं। वहीं बेतौना में निवर्तमान अध्यक्ष प्रभात कुमार कर्ण एवं गुलाब मंडल मैदान में थे। कर्ण ने 374 मतों से मंडल को पराजित कर तीसरी बार अपने पद पर वापसी बनाये रखा। इससे पूर्व इस पद पर उनके पिता स्व. विरेंद्र लाल कर्ण दो दशक तक अध्यक्ष बने रहे। पिता के मौत के बाद वे लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं। बेतौना में 701 मत गिराये गये थे। जिनमें प्रभात कर्ण को 526 एवं गुलाब मंडल को मात्र 152 मत मिला। 23 मत रद्द घोषित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।