Empowering Women Bihar s Livelihood Initiative Hosts Dialogue Program for Economic and Social Development जिले में संवाद के माध्यम महिलाएं बन रहीं सशक्त, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEmpowering Women Bihar s Livelihood Initiative Hosts Dialogue Program for Economic and Social Development

जिले में संवाद के माध्यम महिलाएं बन रहीं सशक्त

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नौतन में महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें महिलाओं की सफलता की कहानियों और राज्य सरकार की योजनाओं पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 22 April 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
 जिले में संवाद के माध्यम महिलाएं बन रहीं सशक्त

नौतन, एक संवाददाता। महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण अभियान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में जीविका द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं की सफलता की कहानियां उन्हीं की जुबानी प्रदर्शित की जा रही हैं। प्रखंड क्षेत्र के मुरारपट्टी पंचायत के बसदेवा में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रयोजन प्रबंधक तारिक रिज़वी कही। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के सशक्तीकरण तक सीमित नहीं है। बल्कि गांव व समाज के समग्र विकास की रूपरेखा तय करने में भी सहायक हो रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया। समाज के विकास के लिए अपने सुझाव दिए साथ ही, समाज के विकास के लिए अपने सुझाव देकर इसे एक सहभागिता का मंच बना दिया। एरिया कोर्डिनेटर रघुवीर कुमार ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं की राय व समस्याओं को नोट कर उनके समाधान एवं क्रियान्वयन के लिए रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामुदायिक समन्वयक शमीम अहमद ने कहा कि यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है। कार्यक्रम का संचालन ग्राम संगठन स्तर पर किया जा रहा है। इसमें महिला स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन वीडियो के माध्यम राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित फिल्मों को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं लीफलेट एवं बैनर के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दे रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ उन्हें राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी देना है। महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं अपनी समस्याओं, आकांक्षाओं एवं सुझावों को सहजता से साझा कर रही है। सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर भी महिलाएं अपने विचार व्यक्त कर रही है। यह कार्यक्रम प्रभावशाली, समावेशी व सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं व सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी को सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राम प्रवेश राम, नूर शबा आदि शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।