minor boy dead body found hanging parensts he was in shocked after police action 15 साल के नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले - पुलिसिया कार्रवाई से सदमे में था, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़minor boy dead body found hanging parensts he was in shocked after police action

15 साल के नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले - पुलिसिया कार्रवाई से सदमे में था

  • वहीं, परिजनों का आरोप है कि किशोर को कुछ दिन पूर्व आपसी रंजिश में चोरी के मामले में फंसा दिया गया था। बाढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद किशोर सदमे में चल रहा था। किशोर के माता-पिता बाढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, पटनाWed, 12 Feb 2025 08:47 AM
share Share
Follow Us on
15 साल के नाबालिग का शव फंदे से लटका मिला, परिजन बोले - पुलिसिया कार्रवाई से सदमे में था

पटना में एक नाबालिग का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। नाबालिग का शव फंदे से लटका था। आशंका है कि लड़के ने आत्महत्या की है। लड़के के परिजनों का कहना है कि पुलिसिया कार्रवाई की वजह से नाबालिग सदमे में था। दरअसल पटना से सटे बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के एक गांव में फंदे से लटका हुआ 15 वर्षीय किशोर का शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कई दिन तक शव फंदे से लटका रहा जिसके कारण शव बुरी तरह से सड़गल गया है। शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार की रात को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस के जवान से पैसों की डिमांड, इनकार करने पर किन्नरों ने पीटा
ये भी पढ़ें:सैलाब! उत्तर बिहार से कुम्भ जाने वाले यात्रियों का ट्रेनों पर कब्जा; कई अचेत

वहीं, परिजनों का आरोप है कि किशोर को कुछ दिन पूर्व आपसी रंजिश में चोरी के मामले में फंसा दिया गया था। बाढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बाद किशोर सदमे में चल रहा था। किशोर के माता-पिता बाढ़ में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर किशोर अपनी दादी के साथ रह रहा था। उसकी दादी अपने नैहर में आयोजित कार्यक्रम में गई हुई थी।

बताया जाता है कि इसी दौरान किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका मोबाइल शव के पास मिला है। जब एक सप्ताह बाद किशोर की दादी अपने घर मंगलवार को पहुंची तो अपने पोते को फांसी पर लटका हुआ पाया। भदौर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:बिहार के 33 जिलों के पानी में आयरन की मात्रा अधिक, गुणवत्ता रिपोर्ट में खुलासा
ये भी पढ़ें:बिहार को बाढ़ से बचाने का प्लान, केंद्र ने तीन परियोजनाओं को दी मंजूरी;बड़ी राहत
ये भी पढ़ें:बिहार में क्यों बंद होंगे लाखों सिम, 9 से अधिक यूज करने वालों को 90 दिन की मोहलत