बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने वंचित समाज को हक दिलाने के लिए आवाज उठाई थी
तेतरिया में भीम आर्मी संगठन द्वारा संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और विभिन्न नेताओं ने उनके योगदान पर...

तेतरिया, निसं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में भीम आर्मी संगठन के तत्वावधान में रविवार को संविधान नर्मिाता भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर मेला सह चेतना पखवारा जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसके पहले बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समारोह का संचालन देवेन्द्र राम ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए राजद नेता सुबोध यादव ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी जातियों के लिए संविधान में जगह दी। भीम आर्मी के तिरहुत प्रमंडल प्रभारी शिवजी पासवान ने कहा कि बाब साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने वंचित समाज को हक दिलाने के लिए आवाज उठाने का काम किया था। रालोमो के प्रदेश सचिव डॉ संजय कुमार ने कहा कि आधी रोटी खाकर अपने बच्चों को पढ़ाये। समारोह को सीपीएम के बक्किी कुमार, वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, अकिंदर राम, बुद्ध शारण भन्ते, सुरेश राम निराला, सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल खालिद, रंजीत कुमार राम ने कहा कि एक जूट होकर संविधान बचाने व देश को बचाने के आंदोलन करने का सुझाव दिया। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।