खेल मैदान के निर्माण में पूर्वी चम्पारण सूबे में पहले स्थान पर
पूर्वीचम्पारण जिला बिहार में खेल मैदान निर्माण में पहले स्थान पर आया है। 333 योजनाओं में से 259 खेल मैदान का कार्य पूरा हो चुका है। सभी अपूर्ण खेल मैदान को मई अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है।...

मोतिहारी। खेल का मैदान निर्माण कार्य पूरा करने में पूर्वीचम्पारण जिला बिहार में पहले स्थान पर आया है। दूसरे स्थान पर नवादा व तीसरे स्थान पर बक्सर जिला है। पूर्वीचम्पारण जिले में 333 के विरुद्ध 259 खेल मैदान का कार्य पूरा हो चुका है । मई माह के अंत तक सभी अपूर्ण खेल मैदान को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया है। खेल मैदान को लेकर बिहार में सबसे अधिक पूर्वीचम्पारण में 333 योजनओं का चयन किया गया है। योजना चयन में दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर को 319 व तीसरे स्थान मधुबनी को 310 योजना मिली थी । खेल मैदान में रर्निंग ट्रैक, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल, बैडमिंटन कोर्ट, खो खो, कबड्डी व क्रिक्रेट का पीच बनाना है।
भूमि चयन में भी तीन तरह का करना था। एक एकड़ से अधिक भूमि में खेल मैदान बनाने के लिये 9.94 लाख, एक एकड़ तक के खेल मैदान में 9.11 लाख व एक एकड़ से कम में 8.28 लाख तक का प्राक्कलन तैयार किया गया था। जिसके अनुसार जिले में विभिन्न खेल मैदान बनाये गये हैं। अब तक जो खेल मैदान बनाये गये है उसमें जिले के 282 पंचायत कवर हुआ है। जिले में कुल 396 पंचायत है। अभी 114 पंचायत ऐसे है जहां खेल मैदान नहीं बनाये गये हैं। इन पंचायतों में जमीन की उपलब्धता नहीं हो पायी है। सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि जमीन उपलब्ध कराएं। जमीन उपलब्ध होने पर उस पंचायत में भी खेल मैदान बनाये जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।