मुखिया पति पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा पंचायत के मुखिया पति पप्पू सिंह और उनके पुत्रों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने प्रवीण कुमार सिंह के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और दस लाख रुपए...

केसरिया,निज संवाददाता। कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा पंचायत के मुखिया पति पप्पू सिंह ,उनके दोनों पुत्र शिवम कुमार व शुभम कुमार सहित पांच लोगों पर केसरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हीं के गांव के प्रवीण कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उन पर प्रवीण कुमार सिंह के घर में घुस कर जान मारने की धमकी देने व दस लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।दर्ज प्राथमिकी में पचास हजार रुपए नकद व पांच लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूटने का भी आरोप है। दर्ज प्राथमिकी में संजय सिंह व मुरारी सिंह को भी आरोपित किया गया है।साथ ही जमीन के कागजात पर हथियार के बल पर हस्ताक्षर बनवाने का भी आरोप है। प्राथमिकी में प्रवीण सिंह का मूंगा लगा खेत भी जोतने का आरोप है। इधर,मुखिया पति पप्पू सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा व राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को रंगदारी का रूप दिया जा रहा है। डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है। जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।