Madhuban Woman Murder Case FIR Filed for Dowry Death Husband and In-laws Accused हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में दहेज हत्या की दर्ज हुई एफआईआर, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMadhuban Woman Murder Case FIR Filed for Dowry Death Husband and In-laws Accused

हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में दहेज हत्या की दर्ज हुई एफआईआर

मधुबन के बहुआरा गांव में महिला सुमन देवी की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में पति दीपलाल यादव और ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मृतका के पिता महेश राय ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 4 May 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में दहेज हत्या की दर्ज हुई एफआईआर

मधुबन,निसं। मधुबन के बहुआरा गांव में महिला की हत्या कर शव को गायब कर देने के मामले में मधुबन थाने में दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर मृतका के पिता शिवहर जिला के श्यामपुर भटहां थाने के भोरहां ग्राम निवासी महेश राय ने दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि मामले में मृतका के पति दीपलाल यादव सहित सास,ससुर व अन्य ससुरालियों को आरोपित किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि ससुरालियों द्वारा दहेज में कई सामान देने के लिए इनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरूवार की देर संध्या इनकी पुत्री सुमन देवी के साथ मारपीट कर हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव व आरोपियों की खोज लगातार छापेमारी जारी है। सभी आरोपित शव लेकर घर से फरार हैं। मृतका बहुआरा ग्राम के दीपलाल यादव की पत्नी सुमन देवी थी। उसे छह माह का एक बच्चा भी है। पुलिस घटना के उद्भेदन व शव की बरामदगी हर संभव प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।