कुर्की वारंटी ने किया पुलिस के समक्ष सरेंडर
मधुबन में एक कुर्की जब्ती के वारंटी गुड्डू सिंह ने पुलिस के डर से थाने में सरेंडर कर दिया। न्यायालय के आदेश पर मधुबन पुलिस ने तीन घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। वारंटी को न्यायिक हिरासत में...
मधुबन,निसं। पुलिसिया कार्रवाई के भय से एक कुर्की जब्ती के वारंटी ने मधुबन थाने की पुलिस के समक्ष सोमवार को सरेंडर कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि सरेंडर करने वाला कुर्की वारंटी दुलमा ग्राम का गुड्डू सिंह है। बताया कि न्यायालय के आदेश पर मधुबन पुलिस तीन घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान कार्रवाई के भय से एक वारंटी ने सरेंडर कर दिया। जिसे न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। बाजीतपुर ग्राम में कुलदीप महतो व विकास राम के घर पर भी कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी। कुर्की की कार्रवाई में पीएसआई नीतू राज,नवीन कुमार,एसआई शैलेश कुमार,दिनेश सिंह सहित महिला पुरूष पुलिस बल के जवान शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।