Police Arrests 11 Including Two Women in Drug and Alcohol Bust in Pahadpur पहाड़पुर में समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrests 11 Including Two Women in Drug and Alcohol Bust in Pahadpur

पहाड़पुर में समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार

पहाड़पुर में पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत विभिन्न गांवों में छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 138 किलोग्राम नशीली वस्तुएं और एक गैलन शराब बरामद की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 11 April 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
पहाड़पुर में समकालीन अभियान में 11 आरोपित गिरफ्तार

पहाड़पुर। पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग अलग गावों में छापेमारी कर दो महिला सहित कुल ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों शराब कांड के दो महिला सहित छ: अभियुक्त एवं पांच नशेबाज शामिल है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान अभियुक्तों के घर से तीन क्विंटल मीठा के साथ प्रतिबंधित नौशादर 138 किलोग्राम, व एक गैलन चलाई शराब बरामद किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के सरेया धांगड़ टोली निवासी जयनारायण महतो व रीना देवी, नोनेया मुशहरी टोला निवासी चोकट मांझी,इनारवाभर पंचायत के बनकट गांव निवासी हरेन्द्र साह,इसी पंचायत के पकड़िया गांव निवासी लगन कुमार व रीता देवी,वही गिरफ्तार नशेबाजों में सरेया वृत्ति टोला गांव निवासी लालबाबू सिंह व चंदन कुमार सिंह सटहा दुबे टोला गांव निवासी नंदलाल राउत, पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अजय शर्मा व हसन मिया शामिल है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री कुमार,एस आई नीलम कुमारी,विवेक कुमार,सिपाही मिथलेश कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।