10 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत भूमि का पर्चा
10 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत भूमि का पर्चा

हलसी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। जहां जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया। शिविर में अभियान बसेरा 2 के तहत दस भूमिहीन परिवार के लाभुकों को बासीगत भूमि का पर्चा दिया गया। भूमिहीन परिवार सरिता देवी, मुनिया देवी, बेबी देवी, चंद्री देवी, नुनुवती देवी, सुमित्रा देवी, लीला देवी, सकूनमा देवी, सुनील देवी, कुसमा देवी इत्यादि को पर्चा दिया गया। शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अंचल कार्यालय तथा प्रखंड कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करने को कहा। वही मतासी गांव निवासी कार्यानंद सिंह के द्वारा उप मुख्यमंत्री को दाखिल खारिज से संबंधित शिकायत को लेकर आवेदन दिया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी तथा अंचल अधिकारी से प्रखंड में बैठक हॉल निर्माण को लेकर जमीन मुहैया करवाने का निर्देश दिए। वही कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र को अशोक धाम मंदिर में तारामंडल निर्माण को लेकर जमीन मुहैया करवाने का निर्देश दिए। मौके पर डीएम जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र, डीसीएलआर सितू शर्मा, बीडीओ अर्पित आनंद, सीओ अंजली कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, सीडीपीओ मुक्ता कुमारी, बीसीओ नरेश पासवान, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार, लालबहादुर केवट, मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, कृष्णदेव महतो, रंजय कुमार, शंकर राम इत्यादि मौजूद रहे। इस संबंध में उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्चा वितरण किया गया है। बिना छत के लोगो को छत देने के संकल्प को साकार करने का ये सकारात्मक पहल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।