व्यापारियों के साथ आएदिन घट रही साइबर क्राइम की घटनाएं
Chandauli News - एएसपी ने समस्याओं का समाधान और सुरक्षा का दिया भरोसा एएसपी ने समस्याओं का समाधान और सुरक्षा का दिया भरोसा एएसपी ने समस्याओं का समाधान और सुरक्षा का दि

चंदौली। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चंद्रशेखर की अध्यक्षता में मंगलवार को व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान एएसपी ने व्यापारियों को समस्याओं का त्वरित निस्तारण और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा की जिले में साइबर क्राइम की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इससे व्यापारियों के साथ साइबर क्राइम की घटनाएं अक्सर घट रही हैं। इसपर त्वरित गति से करवाई की जाए। वहीं चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सभी बाजारों मे रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग और गस्त को बढ़ा दिया जाए। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील किया। ताकि किसी भी प्रकार की घटित होने वाली घटनाओं में पुलिस का सहयोग किया जा सके। इससे व्यापारियों और व्यापार की भी सुरक्षा होगी। वरिष्ठ जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने कहा की बाजारों में शराब के ठेकों पर शाम को अराजक तत्वों का आवागमन काफी बढ़ जाता है। बाजार एवं सड़कों पर अराजक तत्व शराब पीकर व्यापारियों से आएदिन गाली गलौज और झगड़ा करते हैं। इसे देखते हुए सभी नए शराब की दुकानों को बाजार से कुछ दूरी पर स्थानांतरण कर दिया जाए। अंत में व्यापारियों ने नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अशोक केशरी, महमूद आलम, प्रदीप कुमार, कृष्णा सेठ, अवतार सिंह, भानु यादव, राजीव अग्रहरी, राजकुमार मोदनवाल, अंकित जायसवाल, संतोष गुप्ता, श्याम बाबू विश्वकर्मा, दीपक प्रजापति, डा.सत्यप्रकाश वर्मा, अवधेश मोदनवाल, अमरदेव मौर्य, संतोष सेठ, बेचू विश्वकर्मा, अभिमन्यु प्रजापति, राजकुमार पाल, लाल साहब, संजय जायसवाल, सूरज सेठ, रत्नेश गुप्ता, आशीष सिंह, ध्रुव मिश्रा सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।