करंट लगने युवक की मौत
मेहसी में 35 वर्षीय संदीप साहू की करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद मौत हो गई। घटना गुरुवार रात को हुई जब वह अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने...
Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 17 May 2025 02:57 AM

मेहसी। करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। घटना थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नम्बर 10 कसबा मेहसी में गुरुवाररात्रि घटी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संदीप साहू अपने घर में बिजली का तार जोर रहा था। तार कहीं पर कटा हुआ था जिससे करंट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।