Congress Meeting in Jamalpur Strengthening Party Structure and Community Engagement कार्यकर्ता पार्टी की होती है रीढ़, इसके दम पर ही जनता की समस्याएं दूर करने में पार्टी होती है समक्ष: विकास, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCongress Meeting in Jamalpur Strengthening Party Structure and Community Engagement

कार्यकर्ता पार्टी की होती है रीढ़, इसके दम पर ही जनता की समस्याएं दूर करने में पार्टी होती है समक्ष: विकास

जमालपुर में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता साईं शंकर ने की। बैठक में विकास बुडानिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया और संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता बताई। कार्यकर्ताओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरTue, 22 April 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
कार्यकर्ता पार्टी की होती है रीढ़, इसके दम पर ही जनता की समस्याएं दूर करने में पार्टी होती है समक्ष: विकास

जमालपुर। निज प्रतिनिधि जमालपुर विधानसभा अंतर्गत नगर परिषद जमालपुर स्थित श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में जमालपुर शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष साईं शंकर ने की। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विकास बुडानिया एवं मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पासवान विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सामाज में कार्य व पार्टी मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विकास बुडानिया ने कहा कि किसी भी पार्टी का अस्तित्व उनकी कार्यकर्ता की मौजूदगी और सक्रियता से होती है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है।

इसलिए कार्यकर्ताओं को जहां पार्टी का उद्देश्य व संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, वहीं जनता की समस्याएं दूर करने के लिए पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श कर दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक मजबूती जरूरी है। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संगठन बूथ लेवल बनाना होगा। ताकि हर घर पर कांग्रेस का झंडा, वोटर लिस्ट फर्स्ट, जन आक्रोश चौपाल और हैंडबिल वितरण, समुदाय केंद्रित बैठक, तथा जिला एवं प्रखंड स्तर पर सोशल मीडिया केंद्र की स्थापना जैसे कार्य किए जा सके।

मौके पर वरीय अधिवक्ता अरुण देव सहाय, डॉ. दिनेश प्रसाद, कमलेश्वरी मंडल, गोपीचंद सितारा, केदार साह, मो. एनुल, राजेश कुमार, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, राजन प्रसाद यादव, राजकुमार मंडल, ब्रह्मदेव चौरसिया, मेघन सिंह, अशोक गोस्वामी, सरिता देवी, मोनी कुमारी, आरके पूनमश्री, शिवलाल रजक, विनोद मंडल, विष्णु देव पासवान, भूपेंद्र नाथ सिंह, मो. नौशाद आलम, महेश प्रसाद सिंह, अभय चंद्र यादव, निरंजन प्रसाद तिवारी, ओमप्रकाश साह, बिंदेश्वरी दास, दशरथ दास, मनोज कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौरसिया, राहुल कुमार, रंजीत कुमार सिंह, राजकुमार रजक सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।