कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, हेलीकॉप्टर से की गयी पुष्प वर्षा
तारापुर के माधोडीह गांव में 15 से 26 अप्रैल तक 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। यज्ञ में...

तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के माधोडीह गांव में 15 से 26 अप्रैल तक आयोजित 11 दिवसीय महारूद्र यज्ञ को लेकर मंगलवार को यज्ञ कमेटी की ओर से निकाली गयी भव्य कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉटर से पुष्प वर्षा की गयी। तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर उल्टा स्थान से 3101 कन्या व महिलाओं ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र जल से भरे कलश को सिर पर लेकर यज्ञ स्थल माधोडीह के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में भोजपुरी गायक शिवेश मिश्रा और देवी शामिल थी। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मौजूद सनातनियों के द्वारा हर-हर महादेव के जयकारे लगाये जा रहे थे। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किया जा रहा था।
बाबा बिर्नोधानाथ महादेव मंदिर माधोहीह, संग्रामपुर स्थित उचेश्वरनाथ महादेव मंदिर देवघरा, रत्नेश्वरनाथ महादेव मंदिर रणगांव, मां कृष्णकाली भगवती मंदिर तिलडीहा, तारेश्वर नाथ महादेव मंदिर तारापुर पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा किया गया। गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शांतिपूर्ण शोभायात्रा संपन्न कराने को लेकर एसडीओ राकेश रंजन कुमार, एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किये गये थे। तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार, हरपुर थानाध्यक्ष सोनू कुमार कलश यात्रा के साथ चल रहे थे।
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किये जाने की खबर से सारे मार्ग में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गई। यज्ञ के आयोजन पुष्षम प्रियम हैं। यज्ञ में भाग ले रहे सनातन धर्म महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव महाराज ने बताया कि नौ कुंडलीय महारूद्र यज्ञ में बनारस से पधारे आचार्य अजय पांडे के नेतृत्व में 9 विद्वान पंडित हवन कुंड में विश्व कल्याण के लिए आहूति देंगे। यजमान सुरेंद्र यादव हैं। यज्ञ स्थल पर देवर-देवताओं की प्रतिमाओं की स्थापना की गयी है। वृदांवन से आयी कथा वाचिका गौरी प्रिया कथा कहेंगी। लक्ष्मण शास्त्री रासलीला का संचालन करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।