प्रतिमा विसर्जन आज, 32 कहारों पर निकलेगी बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा
की भीड़ प्रतिमा विसर्जन आज, 32 कहारों पर निकलेगी बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा महिलाओं ने मां दुर्गा का खोइछा भरकर मांगी मुरादें चैत्र नवरात्र

मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र के दसवीं तिथि पर सोमवार को विभिन्न पूजा केन्द्रों पर मां दुर्गा का खोइछा भरने लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महिलाओं ने मां दुर्गा का खोइछा भरकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। शेरपुर स्थित बड़ी दुर्गा के अलावा कौड़ा मैदान में छोटी दुर्गा, गुलजार पोखर, बेकापुर, पूरबसराय, बेलदार टोली, लल्लू पोखर सहित विभिन्न पूजा केन्द्रों पर माता को खोइछा देने के लिए सुबह से ही महिलाएं पहंुचने लगी। माता की पूजा-अर्चना कर खोइछा भरा। शक्तिपीठ चंडिका स्थान में भी पूजा के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम होने पर दुर्गा दर्शन को लेकर विभिन्न पूजा केन्द्रों पर लोगों की भीड़ रही। मंदिर की आकर्षक सजावट के बीच माता का दिव्य रूप देखकर लोग धन्य-धन्य हो रहे थे।
14 घंटे नगर भ्रमण कर सोझी घाट पहंुचेगी बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारी पूरी कर ली गई है। मुंगेर एवं जमालपुर की 31 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सोझी घाट मुंगेर में किया जाएगा। मंगलवार को पूजा केन्द्रों से विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी। बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा सुबह 7 बजे 32 कहारों पर निकाली जाएगी। मार्ग में विभिन्न जगहों पर माता की आरती की जाएगी। करीब 14 घंटे की यात्रा के बाद बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा सोझी घाट पहंुचेगी। केन्द्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति के अध्यक्ष राजेश दास ने बताया कि बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा मंगलवार की सुबह सात बजे निकलेगी। विभिन्न मार्गो से होते हुए रात करीब 9 बजे सोझी घाट पहंुचेगी, जहां प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद क्रमांक के अनुसार अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
बड़ी दुर्गा का विसर्जन यात्रा रूट और समय: बड़ी दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा मंगलवार की सुबह 7 बजे शेरपुर स्थित पूजा केन्द्र से निकलेगी। 8 बजे चंडिका स्थान में मां की आरती की जाएगी। वासुदेवपुर चौक 10.15, गांधी चौक दोपहर 12.30, सादीपुर दुर्गा स्थान 1.45, कौड़ा मैदान छोटी दुर्गा स्थान 2.15, जुबली वेल चौक शाम 4.45, गांधी चौक 5.15, एक नंबर ट्रैफिक 6.15, बड़ा महावीर स्थान में आरती शाम 7 बजे, भगत सिंह चौक रात 8 बजे एवं सोझी घाट रात करीब 9 बजे पहंुचेगी।
------------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।