Fire Breaks Out in Dudhwa Tiger Reserve Several Acres of Forest Burned मैलानी जंगल में लगी आग, दस हेक्टेयर क्षेत्र में फैली, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsFire Breaks Out in Dudhwa Tiger Reserve Several Acres of Forest Burned

मैलानी जंगल में लगी आग, दस हेक्टेयर क्षेत्र में फैली

Lakhimpur-khiri News - दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी-भीरा क्षेत्र में रविवार रात आग लगने से कई एकड़ वनस्पतियाँ जल गईं। वन विभाग ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। अनुमानित दस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीTue, 8 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
मैलानी जंगल में लगी आग, दस हेक्टेयर क्षेत्र में फैली

मैलानी। दुधवा टाइगर रिजर्व के मैलानी-भीरा के मध्य जंगल में रविवार देर रात लगी आग से कई एकड़ वन वनस्पतियां जलकर खाक हो गई। देर रात वन विभाग के कर्मचारियो ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणो का पता नही चल पाया है। इस अग्निकांड में दस हेक्टेयर जंगल तक आग फैलने की बात कही जा रही है। मैलानी-भीरा के मध्य शारदा नहर के आगे सड़क के किनारे से आग लगी जो कि धीरे-धीरे जंगल में फैलती चली गई। आग लगने से जंगल में खड़ी वनस्पतियां, ग्राउंड फ्लोरा आग की लपटों से झुलस गईं। लेकिन वन्यजीवो को कोई नुकसान नहीं पंहुचा। सूचना पाकर किशनपुर सेंच्युरी के कर्मी मौके पर पंहुचे और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर नियन्त्रण पाया जाता, तब तक कई एकड़ के दायरे में वनस्पतियां जल गई। अनुमान के मुताबिक दस हेक्टेयर तक का जंगल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। विदित हो कि सड़क किनारे आवागमन के चलते लोग अक्सर वाहनो में से जलती बीड़ी सिगरेट के टुकड़े फेंक देते हैं जिससे पतझड़ के मौसम में साखू के पत्तो में आग लगने के बाद जंगल में फैल जाती है। तीन वर्ष पूर्व में भी इसी जंगल में लगी आग से की बड़े क्षेत्र में वनस्पतियां जलकर नष्ट हो गई थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।