मुंगेर में हल्की वर्षा और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, आज हो सकती है 20 मिमी तक वर्षा
सुहावना हो गया। इसके बाद काफी देर तक बूंदाबांदी जारी रही।स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के बीच मौसम में यह ठंडक राहत लेकर आई है। मौसम विभाग के अनुसार

मुंगेर, एक संवाददाता। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के विपरीत सोमवार को मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्रों में केवल हल्की वर्षा दर्ज की गई। दिन के पहले हिस्से में तेज धूप रही, लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। 3:00 बजे के बाद आसमान पूरी तरह से ढंक गया। शाम 6 बजे के आसपास अचानक मौसम बदला, हल्की बारिश शुरू हुई और मध्यम गति की ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद काफी देर तक बूंदाबांदी जारी रही।स्थानीय लोगों के अनुसार, गर्मी के बीच मौसम में यह ठंडक राहत लेकर आई है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मुंगेर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।हवा की अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, मुंगेर एवं आसपास के क्षेत्र में लगभग 1 मिमी वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मंगलवार को भी वर्षा की संभावना बनी हुई है और दिनभर में 20 मिमी तक बारिश हो सकती है। हालांकि, तापमान एवं हवा की गति में किसी बड़े बदलाव की संभावना व्यक्त नहीं की गई है।
कहते हैं कृषि वैज्ञानिक:
मुंगेर का वर्तमान मौसम अब किसानों के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। एक तरफ मध्यम गति की तेज हवा के साथ पिछले दिनों हुई वर्षा ने आम एवं लीची की फसल को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है, तो दूसरी तरफ खेतों में खड़ी अथवा काटकर तैयारी के लिए रखी गई रबी फसलों को भी हानि पहुंचा है। मुंगेर में रहकर हो रही वर्षा से किसानों को रबी फसलों को तैयार कर घर लाने का मौका नहीं मिल रहा है। यदि अधिक दिनों तक मौसम की यही स्थिति रही तो खेतों में खड़ी एवं पड़ी फसलें बर्बाद हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त गरमा फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों को अपने फसलों को बचाने का उपाय करना चाहिए।
कहते हैं वैज्ञानिक:
मुंगेर के मौसम पर चक्रवर्ती परिसंचरण तंत्र का प्रभाव है। यह अगले कुछ दिनों तक यहां के मौसम पर दिखाई पड़ सकता है। ऐसे में आज एवं आने वाले दिनों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। किसानों को मौसम के प्रति सावधान रहना चाहिए।
- मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके, मुंगेर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।