Negligence in Munger Hospital Female Doctor Absent During Inspection सिविल सर्जन के निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित मिली प्रसव वार्ड की डाक्टर, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNegligence in Munger Hospital Female Doctor Absent During Inspection

सिविल सर्जन के निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित मिली प्रसव वार्ड की डाक्टर

मुंगेर के सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में महिला डाक्टर आशा अलका ड्यूटी पर अनुपस्थित पाई गईं। सिविल सर्जन ने निरीक्षण के दौरान उन्हें फोन किया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ था। इससे एक दिन का वेतन रोकने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 11 April 2025 02:59 AM
share Share
Follow Us on
सिविल सर्जन के निरीक्षण में ड्यूटी से अनुपस्थित मिली प्रसव वार्ड की डाक्टर

मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित प्रसव वार्ड में महिला डाक्टर ड्यूटी के प्रति लापरवाह बनी है। बुधवार की रात सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में प्रसव वार्ड से महिला डाक्टर आशा अलका अनुपस्थित मिली। फोन लगाने पर महिला डाक्टर का मोबाइल भी स्विच आफ मिला। इस पर सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक को डा.आशा अलका के एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। अस्पताल उपाधीक्षक डा.रमण ने बताया कि हालांकि वार्ड में मात्र 2 महिला भर्ती थी, जिनका डिलेवरी हो चुका था। किसी मरीज को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दरअसल सिविल सर्जन डा. विनोद सिन्हा अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमण कुमार के साथ बुधवार की रात करीब 9 बजे अस्पताल के प्रसव वार्ड पहुंचे। सिविल सर्जन ने करीब एक घंटा तक प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर व स्टाफ नर्स की उपस्थिति तथा वार्ड के सभी रजिस्टर का अवलोकन किया। ड्यूटी से महिला डाक्टर आशा अलका अनुपस्थित पाई गई जबकि एक स्टाफ नर्स अवकाश पर थी, दो नर्स ड्यूटी पर मौजूद मिली। एन्क्वास के तहत चेकलिस्ट के अनुसार कई रजिस्टर प्रमाणित नहीं पाया गया। जबकि दवा का हैंडओवर टेकओवर में भी खामियां पाई गई। सिविल सर्जन ने दवा का हैंडओवर टेकओवर दुरूस्त रखने और सभी रजिस्टर को प्रमाणित कर रखने का निर्देश स्टाफ नर्स को दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।