अधिकार नहीं मिलने से आहत उप मुख्य पार्षद ने इस्तीफा सौपा
बनगांव नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षदों ने पटना में नगर विकास मंत्री को इस्तीफा सौंपा। चुनाव के बाद मुख्य पार्षदों को अधिकार मिल गए, लेकिन उप मुख्य पार्षदों को अब तक कोई अधिकार नहीं दिए गए हैं। 51 उप...

कहरा, एक संवाददाता। अब तक अधिकार नहीं मिलने से आहत बनगांव नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद ने अन्य उपमुख्य पार्षदों के साथ मिलकर पटना मे नगर विकास एवं आवास मंत्री से मिलकर अपने पद से इस्तीफा सौंपा। बनगांव नपं के मुख्य उप पार्षद रुपेश कुमार कामत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय मे प्रथम बार आम जनता के द्वारा मतों से उप मुख्य पार्षद (उप मेयर ) का चुनाव करवाया गया। चुनाव के बाद मुख्य पार्षदों को तों अधिकार दे दिया गया।लेकिन ढाई वर्ष बाद भी उप मुख्य पार्षदों को अभी तक किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं दिया गया है। परिणामस्वरूप निकाय के विकास के किसी भी प्रकार के निर्णय लेने से अभी तक ये वंचित है। जबकि मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद दोनों को जनता ने समान वोट देकर चुना है। लेकिन अभी तक सभी अधिकार सिर्फ मुख्य पार्षद को ही दिया गया है। मुख्य उप पार्षद का पद सिर्फ शोभा की बस्तु बनकर रह गया है।
जबकि हम लोगों ने इस संबंध मे बिहार सरकार को आवेदन देकर ध्यानाकर्षण करने का प्रयास किया। फिर भी समस्या का कोई भी समाधान नहीं करवाया गया।
परिणामस्वरूप अब तक राज्य भर के 51 उप मुख्य पार्षदों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया गया है। यदि जल्द कारवाई नहीं किया गया तो राज्य के अन्य उप मुख्य पार्षद भी इस्तीफा देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।