रेलमंत्री आए तो मोर्चा को मिलना चाहिए मुलाकात का समय, नहीं तो होगा घेराव: मोर्चा
जमालपुर में 21 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन की चर्चा हो रही है। इसकी पुष्टि मुंगेर सांसद ललन सिंह ने की है। रेल कारखाना संघर्ष मोर्चा ने बैठक की और मांगों के लिए रेल मंत्री से मिलने का...

जमालपुर। निज प्रतिनिधि करीब 17 साल बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के जमालपुर आगमन आगामी 21 अप्रैल को होने की चर्चा जिला प्रशासन में शुमार है। हालांकि इसकी पुष्टि सिर्फ मुंगेर जिलाधिकारी व मुंगेर सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने की है। जबकि ईस्टर्न रेलवे कोलकाता, मालदा और जमालपुर वर्कशॉप प्रशासन अबतक कोई पुष्टि नहीं की है। बाजवूद इसके शहर में रेलमंत्री की आने की चर्चा व जिला व रेल क्षेत्र में तैयारी जोरो पर है। इधर, संभावित रेलमंत्री के आगमन के पूर्व शहर के विभिन्न दलगत नेतागण गोलबंद होने लगे हैं। तथा अपनी अपनी मांगों को लेकर रेलमंत्री से मुलाकात का समय लेने के लिए आतुर है। गुरुवार को जमालपुर रेल कारखाना एवं रेल से जुड़ी विकास की मांग को लेकर वर्षों से संघर्षरत जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा की एक बैठक स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला जमालपुर परिसर में आयोजित की गयी।
अध्यक्षता मोर्चा संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने की, तथा संचालन मोर्चा सह संयोजक सह जदयू नेता कन्हैया सिंह ने किया। बैठक में प्रस्तावित रेल मंत्री के आगमन पर चर्चा की, तथा मंागों संबंधित रेलमंत्री से मुलाकात के लिए समय की मांग की गयी। अन्यथा रेलमंत्री का घेराव करने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया। मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा दिलाने के लिए ही मोर्चा का गठन किया गया था। करीब 20 वर्षों से संघर्ष करते आए हैं। और आगे भी जारी रहेगा। कन्हैया सिंह ने कहा कि मोर्चा अपने मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया है, अगर प्रशासन इसके लिए पहल नहीं करता है, तो मोर्चा रेलमंत्री का घेराव के लिए तैयार है। मौके पर मोर्चा के प्रवक्ता सह बसपा के जिला प्रभारी कृष्णानंद राउत, मुंगेर विकास मंच के अध्यक्ष सुबोध तांती, लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा, सीपीआई नेता विजय रजक, जाप के युवा जिला अध्यक्ष विपिन कुमार, युवा कांग्रेस के नेता अमित कश्यप, सपा के वरिष्ठ नेता मिथिलेश यादव, सुधीर प्रसाद, नकुल यादव, मनोज क्रांति, अमर शक्ति, डॉ. सुधीर गुप्ता, राजकुमार शर्मा, सत्यजीत पासवान, अशोक शर्मा, दिलिप राउत, चंदन साहू, प्रमोद ठाकुर, जॉनी पासवान सहित अन्य मौजूद थे।
ये है मोर्चा की मांगें, संघर्ष जारी
मोर्चा की विशेष मांगों में जमालपुर कारखाना को निर्माण कारखाना घोषित हो, कारखाना को कोच का कार्यभार मिले, कारखाना को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल करें, डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड का दर्जा, रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना, वाईलेग पर स्टेशन, सफियावाद हाल्ट की पुनस्र्थापना, स्टेशन के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र को जोड़ते हुए ऊपरी पथ का निर्माण, रेलवे की खाली जमीनों पर स्टाल निर्माण कर युवाओं को आवंटित करने, रेलवे अस्पताल के आधुनिकीकरण एवं मंडल कार्यालय की स्थापना सहित अन्य शामिल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।