सुरक्षित शनिवार में अगलगी से खतरे व बचाओ के बारे में दी गई जानकारी
हसनपुरा, एक संवाददाता।हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। जहां अगलगी से खतरे एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं फोकल शिक्षको द्वारा बच्चों को...

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में सुरक्षित शनिवार मनाया गया। जहां अगलगी से खतरे एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। वहीं फोकल शिक्षको द्वारा बच्चों को बताया गया कि अगलगी एक भयानक दुर्घटना है। जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। इसके होने वाले खतरों को समझना और बचाव के उपाय जानना बहुत ज़रूरी होता है। वहीं बताया गया कि आग लगने पर धुएं और लपटों के कारण लोगों की जान जा सकती है। दम घुटने और जलने का खतरा हमेशा बना रहता है। आग घरों, इमारतों, दुकानों और अन्य संपत्तियों को जलाकर राख कर सकती है। जिससे भारी आर्थिक नुकसान होता है। आग लगने से निकलने वाला धुआं और जहरीली गैसें वायु प्रदूषण फैलाती हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जंगल की आग से वनस्पति और वन्यजीव नष्ट हो जाते हैं। आग लगने के कारण बिजली के तार और पानी की पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे इन आवश्यक सेवाओं में बाधा आती है। आग से व्यवसाय बंद हो सकते हैं, लोगों की नौकरियां जा सकती हैं और पुनर्निर्माण में भारी खर्च आता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान मॉकड्रिल और अन्य अभ्यास भी करवाए गए। मौके पर फोकल शिक्षकों में कृष्णानंद त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, संतोष साहनी, विजय कुमार, जनार्दन राम, सुनील कुमार, बृज कुमार साह, विरेंद्र यादव, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।