Tribute to Rajiv Gandhi Congress Commemorates Former PM s Death Anniversary in Munger राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsTribute to Rajiv Gandhi Congress Commemorates Former PM s Death Anniversary in Munger

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुंगेर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. शकील अहमद ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. देवराज सुमन थे। सभा में राजीव...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 22 May 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुंगेर, एक संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस मुख्यालय तिलक मैदान, मुंगेर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी मो. शकील अहमद ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. देवराज सुमन, प्रभारी (उत्तर प्रदेश इकाई), अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल उपस्थित रहे। सभा में पुष्पांजलि अर्पित कर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. सुमन ने कहा कि दूरसंचार क्रांति की नींव राजीव गांधी के कार्यकाल में ही पड़ी थी, जिसका लाभ आज पूरा देश उठा रहा है। अध्यक्ष मो. शकील अहमद ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष करने के ऐतिहासिक निर्णय को राजीव गांधी की दूरदर्शिता बताया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने तीन स्वयंसेवकों को सेवादल की सदस्यता दिलाई और दो जोनल पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस जनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।