Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsAttempted Rape of Married Woman in Bochaha Case Filed Against Two Youths
मुशहरी में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास
बोचहां के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विवाहिता ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना तब हुई जब वह ऑटो से उतरकर घर जा रही थी और दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया।...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 8 April 2025 11:36 PM

बोचहां। मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई के ससुराल गई विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मामले को लेकर विवाहिता ने पास के एक मोहल्ले के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें चकअब्दुल रहमान गांव के दो युवकों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि ऑटो से उतरकर गांव जा रही थी। इसी दौरान दोनों युवकों ने पकड़ लिया। झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों भाग गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।