Cultural Program Celebrates Lord Ram s Ideals in Paledih Village सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झुमे ग्रामीण, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsCultural Program Celebrates Lord Ram s Ideals in Paledih Village

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झुमे ग्रामीण

पाकरटांड के पालेडीह गांव में श्री रामरेखा धाम के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मजदूर यूनियन के नेता राजेश कुमार सिंह एवं भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाTue, 8 April 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर झुमे ग्रामीण

पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के पालेडीह गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रामरेखा धाम पालेडीह के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का उदघाटन मजदूर यूनियन के नेता राजेश कुमार सिंह एवं भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता, मुखिया ज्योति प्रकाश कुल्लू, पूर्व मुखिया अजीत लकड़ा, कैरेबेडा मुखिया विनीता खाखा, तेज लकड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। कहा कि सौभाग्य कि बात है कि रामरेखा धाम में भगवान प्रभु श्री राम का चरण पड़े थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करना ही रामनवमी पर्व की सार्थकता होगी। कार्यक्रम को मंगल सिंह भोगता ने भी संबोधित किया। इसके बाद कलाकार लक्ष्मीकांत बड़ाईक के वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। नगपुरी कलाकार बिंदेश्वरी देवी, बीरबल नायक, रितिका देवी के गीतों पर दर्शक झूम रहे थे। डांसर पिंकी के डांस ने युवा श्रोताओं में जोश भरने का काम किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।