बीआरएबीयू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने राम कुमार, गौरव सचिव
मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि के कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को हुआ। मतदान सुबह 9 से 3 बजे तक चला। 212 कर्मचारियों ने वोट डाले। राम कुमार अध्यक्ष और गौरव कुमार सचिव के पद पर विजयी घोषित हुए। राम...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में रविवार को विवि कर्मचारी संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक हुई। इसके बाद मतों की गणना शुरू हुई। कुल 222 में से 212 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। वहीं, देर शाम तक चली मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राम कुमार और सचिव पद पर गौरव कुमार को विजयी घोषित किया गया। चुनाव को लेकर पूरे विवि में सुबह से ही गहमागहमी रही। भीषण गर्मी में भी कर्मचारी विवि परिसर से लेकर बाहर तक जमे हुए थे। चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. विनोद बैठा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जीते राम कुमार को 148 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी संजीव सिंह को 47 वोट मिले।
सचिव पद पर जीते गौरव को 164 वोट और उनके निकटतम प्रत्याशी कुमार राजन को 36 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी सुरेश राय को सिर्फ एक वोट से हराया। मुकेश को 73 वोट और सुरेश राय को 72 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी विक्रम कुमार को हराया। प्रभात कुमार को 137 वोट, विक्रम कुमार को 35 और अमित भारद्वाज को 25 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर हिमांशु कुमार विजयी हुए, उन्हें 110 वोट और लाल बाबू सिंह को 51 वोट मिले। सह सचिव में चंदन कुमार को 137 वोट और अभय शंकर सिंह को 44 वोट मिले। कार्यकारिणी सदरस्य के रूप में अभिषेक आनंद, अजय कुमार यादव, अजीत आर्यन, आशीष कुमार, कुंदन कुमार, प्रशांत कुमार तिवारी, सुधीर कुमार, रंजीत कुमार, रशिद रजा, सुभाष कुमार विजयी हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।