Deputy CM Vijay Kumar Sinha to Attend Multiple Programs in Muzaffarpur कलेक्ट्रेट में आज जनकल्याण संवाद करेंगे उपमुख्यमंत्री, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsDeputy CM Vijay Kumar Sinha to Attend Multiple Programs in Muzaffarpur

कलेक्ट्रेट में आज जनकल्याण संवाद करेंगे उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याण संवाद में आमलोगों की समस्याएं सुनेंगे और बीस सूत्री बैठक की अध्यक्षता...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMon, 5 May 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
कलेक्ट्रेट में आज जनकल्याण संवाद करेंगे उपमुख्यमंत्री

मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। उपमुख्यमंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को जिले के कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वे सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जनकल्याण संवाद में शामिल होंगे। यहां वे आमलोगों की समस्याएं सुनेंगे और उसके निदान की दिशा में कदम उठायेंगे। करीब एक घंटे तक वह जनकल्याण संवाद में हिस्सा लेने के बाद बीस सूत्री की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में वे जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे और जनप्रतिनिधियों के अलावा बीस सूत्री के सदस्यों से जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इसके बाद तीन बजे औराई के बेनीपुर में कलम के जादूगर रामबृक्ष बेनीपुरी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।