Mysterious Death of Sarita Devi Allegations of Dowry Murder in Bihar संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMysterious Death of Sarita Devi Allegations of Dowry Murder in Bihar

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र में गबसरा निवासी सरिता देवी (25) का संदिग्ध हालात में शव मिला। उसकी मां ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। सरिता के पति और ससुरालवाले फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSun, 4 May 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गबसरा-झखड़ा बही चौर में रविवार की सुबह संदिग्ध हालत में गबसरा निवासी तेजू सहनी की पत्नी सरिता देवी (25) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने नमूने एकत्रित किए हैं। सरिता की मां ने करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें ससुरालवालों पर दहेज की खातिर पुत्री का हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालवाले और आसपास के लोग घर छोड़कर फरार है। सरिता की मां ने पुलिस को बताया कि पुत्री के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी।

शनिवार को भी उसकी पिटाई की गई। उसे डेढ़ साल की एक बेटी है। उसका शव घर से तीन किमी दूर चौर में था। बगल में ईंट भट्ठा है। सुबह में जब लोग शौच करने गए तो शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि सरिता के घर पर पुलिस गई थी। सभी लोग घर छोड़कर फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। महिला की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें ससुरालवाले को आरोपित किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।