योग शिक्षक का योग कराते समय हार्टअटैक से निधन
मुजफ्फरपुर में योग शिक्षक आलोक कुमार अभिषेक का शनिवार को असामयिक निधन हुआ। उन्हें योग करते समय हार्ट अटैक आया। वहीं, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार का भी शुक्रवार रात कैंसर से निधन हो गया। दोनों...

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवादादाता। गोला रोड स्थित श्री गांधी पुस्तकालय में प्रतिमाह आयोजित होने वाले मासिक काव्यगोष्ठी के संयोजक व योग शिक्षक आलोक कुमार अभिषेक का शनिवार की सुबह असामयिक निधन हो गया। शिविर में योग कराते समय ही उनका हार्ट अटैक आया। वे एक कवि भी थे। साहित्यकारों ने कहा कि बैंक से सेवानिवृत्त आलोक बेहद विनम्र और शांत स्वभाव के थे। उनके निधन पर साहित्यकारों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। एसकेएमसीएच के पूर्व प्रोफेसर डा. विनोद का निधन मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के एनाटॉमी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार का शुक्रवार की रात निधन हो गया।
वह कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डॉ. विनोद के निधन से श्री कृष्ण मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों में भी शोक है। प्राचार्य डॉ. आभा कुमारी सिन्हा, अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा, उपाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह ने स्व. डॉ. विनोद के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।