छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत, आत्महत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में 21 वर्षीय स्नातक छात्रा हाफीजा खातून की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में गुरुवार रात स्नातक की छात्रा 21 वर्षीय हाफीजा खातून की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने इसकी सूचना अहियापुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इस दौरान एफएसएल को भी बुलाया गया। जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है।
हालांकि, पुलिस अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर जानकारी एकत्र कर रही है। हाफीजा के पिता मो. मंसूर चालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात 11 बजे सभी लोग साथ में खाना खाकर सोने चले गए। वह सभी गर्मी के कारण छत पर सोए थे। उनकी पुत्री कमरे में सोने गई थी। सुबह पांच बजे उठने पर जब वह नीचे आए और अपनी पुत्री को आवाज दिए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर दूसरी ओर से दरवाजा खोलने पर वह फंदे से लटकी मिली। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आत्महत्या सहित अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।