Tributes Paid to Tourists Killed in Pahalgam Terror Attack by BJP Youth Workers आतंकियों व मददगारों को मिले करारा जवाब : भाजपा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTributes Paid to Tourists Killed in Pahalgam Terror Attack by BJP Youth Workers

आतंकियों व मददगारों को मिले करारा जवाब : भाजपा

मुजफ्फरपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के लोग शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 24 April 2025 12:28 AM
share Share
Follow Us on
आतंकियों व मददगारों को मिले करारा जवाब : भाजपा

मुजफ्फरपुर, वसं। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम श्रद्धांजलि दी। इस क्रम में जिलाध्यक्ष भारत रत्न यादव के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री सहित भाजयुमो और भाजपा से जुड़े लोग शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर जुटे। यहां उन्होंने आतंकवादियों और उनके मददगारों को सबक सिखाने की आवाज बुलंद की। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि भारत सरकार इस कायराना हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही देशवासियों की आकांक्षाओं के अनुसार जवाबी कार्रवाई होगी। वहीं यादव ने कहा कि पाकिस्तान की शह पर इसे अंजाम दिया गया है। इससे पहले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरैयागंज टावर से कैंडल मार्च निकाला। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, योगेश कुमार टिंकू, टिंकू शुक्ला, नचिकेता पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय, आदित्य श्रीवास्तव, अभिषेक सौरभ, मुकुल सिंह, आशीष श्रीवास्तव, केपी पप्पू, आशीष अग्रवाल, सचिन कुमार आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।