Woman Robbed of 1 Lakh While Riding Bike in Nawada बाइक से जा रही महिला से एक लाख की छिनतई, Nawada Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNawada NewsWoman Robbed of 1 Lakh While Riding Bike in Nawada

बाइक से जा रही महिला से एक लाख की छिनतई

नवादा में एक महिला से बदमाशों ने उसके पति के साथ बाइक पर जाते समय एक लाख रुपये भरा बैग छीन लिया। घटना मंगलवार को नवादा-कादिरगंज सीमा पर हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर छानबीन शुरू की लेकिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाWed, 7 May 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
बाइक से जा रही महिला से एक लाख की छिनतई

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में बाइक से अपने पति के साथ जा रही एक महिला से बदमाशों ने उसका रुपयों भरा बैग छीन लिया। बैग में एक लाख रुपये थे। जिसे महिला ने एसबीआई नवादा की मुख्य शाखा से निकाला था। घटना मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे नवादा-कादिरगंज की सीमा पर गैस गोदाम के सामने स्थित पुल पर घटी बतायी जाती है। घटना के वक्त महिला बाइक से अपने पति के साथ कादिरगंज स्थित अपने घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर आये दो बदमाशों में से एक ने महिला के कंधे पर टंगा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया।

इससे पहले की महिला और उसके पति कुछ समझ पाते बाइक सवार दोनों बदमाश रफूचक्कर हो गये। घटना के बाद महिला व उसके पति ने शोर मचाया। इस बीच वहां आसपास के लोग जुट गये। इसी दौरान कादिरगंज व नगर थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची दोनों पुलिस घटना की सूचना पर कादिरगंज व नगर थाने की पुलिस दोनों घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गयी। कादिरगंज एसएचओ श्रवण कुमार राम व नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा घटना की तत्काल छानबीन शुरू कर दी गयी। इस बीच सदर एसडीपीओ हुलास कुमार घटनास्थल पर पहुंच गये। पीड़ितों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी। पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश में कादिरगंज व उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी किया। परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता कुमारी सुनीता के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। वह कादिरगंज के चंद्रभूषण आजाद की पत्नी बतायी जाती हैं। दोनों नवादा के एसबीआई की मुख्य शाखा से 01 लाख रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।