घर में मच्छर-मक्खियों से परेशान हैं तो प्याज का ये उपाय दिला सकता है छुटकारा How to get rid of mosquitoes inside the house naturally, लाइफस्टाइल - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़How to get rid of mosquitoes inside the house naturally

घर में मच्छर-मक्खियों से परेशान हैं तो प्याज का ये उपाय दिला सकता है छुटकारा

What to burn to get rid of mosquitoes: घर में मच्छर और मक्खियों के आतंक से परेशान हो गए हैं तो नेचुरल रेमेडीज का सहारा लें। जैसे कि प्याज के ये डीआईवाई हैक्स घर में आ रहे मच्छरों और मक्खियों को रोकने और भगाने में मदद करेंगे।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानWed, 7 May 2025 02:15 PM
share Share
Follow Us on
घर में मच्छर-मक्खियों से परेशान हैं तो प्याज का ये उपाय दिला सकता है छुटकारा

गर्मियों के मौसम में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। खासतौर पर जब बारिश हो जाती है तो घर और बाहर तेजी से मच्छर फैलते हैं और जरा सी लापरवाही डेंगू, मलेरिया के खतरे को बढ़ा देती है। वहीं दिन भर मॉस्किटो रेपेलेंट जलाना बच्चों के सांस और लंग्स के लिए हार्मफुल हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय मच्छरों और साथ ही मक्खियों के आतंक से छुटकारा दिला सकते हैं। अगर आप कई तरह के डीआईवाई हैक्स ट्राई कर चुकी हैं। तो इस बार प्याज का ये नुस्खा आजमाकर देखें। इसकी मदद से मच्छरों के साथ ही छोटे कीड़े और मक्खियां भी तेजी से भाग जाएंगी।

बेस्ट नेचुरल होम रेमेडीज फॉर मॉस्किटो

मच्छर भगाने के लिए घर में रखी कुछ चीजें बेस्ट हैं।

कपूर

तुलसी

लहसुन

नीम का तेल

लौंग और नींबू

प्याज

एप्पल साइडर विनेगर

यूकेलिप्टस ऑयल

प्याज काटकर रखें

जिन कोनों में मच्छर या मक्खी सबसे ज्यादा लगते हैं। उन कोनों में प्याज काटकर रख दें। प्याज की तेज दुर्गंध मच्छरों और मक्खी को भगाने में मदद करेगी।

प्याज को जलाएं

प्याज को आधा काटकर उसमे सरसों के तेल में डूबी बाती रखें और कपूर का पाउडर बनाकर डालें। अब इस बाती को जलाएं। इसकी तेज महक मच्छर-मक्खी को भगाने में मदद करेगी। हालांकि प्याज की महक से घर भर जाता है। जो काफी अजीब लगता है। आप चाहें तो इसमे एक से दो लौंग भी रख सकती हैं।

प्याज और लहसुन के छिलके से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट

प्याज और लहसुन के छिलकों को फेंकने की बजाय पानी में डालकर उबाल लें। फिर इस पानी को छानकर रख लें और जिन कोनों पर कीड़े-मकोड़े, मच्छर और मक्खियां लगती हैं। वहां पर स्प्रे करें। इससे इन मच्छरों और मक्खियों को भगाने में मदद मिलती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।