हिमाचल के ये 5 ऑफबीट गांव देखकर मन हो जाएगा खुश, मदर्स डे पर मां संग जाने की करें प्लानिंग
गर्मी के मौसम में हिमाचल की सुंदर जगहों पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। यहां 5 ऑफबीट गांव के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर मन खुश हो जाएगा। इन जगहों पर आप अपनी मां के साथ मदर्स डे पर जा सकते हैं।

दिल्ली और उसके आसपास रह रहे लोग पहाड़ों पर घूमने जाना खास तौर से पसंद करते हैं। फिर चाहें मौसम गर्मी का हो या फिर सर्दी का। गर्मी के मौसम में लोग ठंडक एंजॉय करने के लिए बर्फीले पहाड़ों पर जाते हैं और सर्दी में इन पहाड़ों पर गिरती फ्रेश बर्फ को देखने के लिए। अगर आप इस गर्मी के दिनों में पहाड़ों पर घूमने के लिए जगह ढूंढ़ रहे हैं तो हम हिमाचल के कुछ ऑफबीट गांव के बारे में बता रहे हैं। जहां आप अपनी मां के साथ मदर्स डे सेलिब्रेशन के लिए जा सकते हैं। इस साल मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा। ऐसे में आप यहां बताई गई जगहों पर घूमने पर जाने का प्लान कर सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश के ऑफबीट गांव
1) गुशैनी
कुल्लू की तीर्थन वैली में स्थित गुशैनी अपने मनमोहक नजारों के लिए फेमस है। यह जगह कुल्लू-मनाली की घाटियों में भीड़भाड़ वाले ट्रेक से दूर एक बेहतरीन ट्रैकिंग और कैंपिंग डेस्टिनेशन है। इस जगह के बाहरी इलाके में कई गांव भी हैं जो देखने लायक हैं।
2) शोघी
शिमला से सिर्फ 13 किलोमीटर दूर एक छोटा सा हिल स्टेशन शोघी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां की सुंदर वादियां आपका मन मोह सकती हैं। दिल्ली से करीब 5 से 6 घंटे का सफर तय करके इस खूबसूरत हिल स्टेशन की सैर के लिए जा सकते हैं।
3) चितकुल
चिटकुल भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है। जो बर्फीले नजारों, बहती बसपा नदी और लकड़ी के कॉटेज से जगमगाता है। यह गांव किन्नौर घाटी में दिल्ली से लगभग 600 किलोमीटर दूरी पर है। ये जगह सुंदरता और शांत नजारों के लिए फेमस है।
4) कल्पा
किन्नौर का मुख्य गांव कल्पा एक खूबसूरत जगह है। अपने कई खूबसूरत मंदिरों और मठों के लिए मशहूर इस शहर में आप सेब के बागों को देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहां सुंदर सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों को भी देख सकते हैं।
5) बरोट
बरोट देवदार के जंगलों और शांत नदी से घिरा हुआ है। बर्फ से ढका यह गांव प्रकृति की सैर, मछली पकड़ने और शांत छुट्टी के दिन बिताने के लिए बेस्ट है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।