central projects in bihar will complete on time nodal officer get responsbilities केंद्रीय परियोजनाएं टाइम से होंगी पूरी, बिहार में नोडल अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newscentral projects in bihar will complete on time nodal officer get responsbilities

केंद्रीय परियोजनाएं टाइम से होंगी पूरी, बिहार में नोडल अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दरअसल बिहार में योजनाएं समय पर पूरी हो इसके लिए जिलों के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। अब इसी कड़ी में विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ जिलाधिकारियों को नए सिरे से केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटनाThu, 8 May 2025 06:56 AM
share Share
Follow Us on
केंद्रीय परियोजनाएं टाइम से होंगी पूरी, बिहार में नोडल अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में नोडल अफसर अब 500 करोड़ से अधिक की बड़ी केन्द्रीय परियोजनाओं का 15 दिनों पर निरीक्षण करेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। केंद्रीय परियोजनाएं समय पर पूरी हो और इनमें किसी भी प्रकार का विलंब न हो इसके लिए सरकार गंभीर है। इसी को देखते हुए नयी व्यवस्था लागू की गयी है। इस समय प्रदेश में दो लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय परियोजना चल रही हैं।

दरअसल, योजनाएं समय पर पूरी हो इसके लिए जिलों के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। अब इसी कड़ी में विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ जिलाधिकारियों को नए सिरे से केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:मैंने पायलट की ट्रेनिंग ली है, देश के लिए जान.., तस्वीर शेयर कर बोले तेज प्रताप

पिछले दिनों मुख्य सचिव के स्तर पर केंद्रीय परियोजनाओं की समीक्षा की गई थी। इसमें प्रदेश में चल रही श्रम मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया।

ये भी पढ़ें:बिहार में मॉकड्रिल के बाद अब DM को 12 बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट, होगी समीक्षा