Why did Yeh Rishta Kya Kehlata Hai shooting stop Rohit Purohit gives update अचानक रोक दी गई ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शूटिंग, रोहित पुरोहित ने बताई वजह, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीWhy did Yeh Rishta Kya Kehlata Hai shooting stop Rohit Purohit gives update

अचानक रोक दी गई ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शूटिंग, रोहित पुरोहित ने बताई वजह

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो की शूटिंग को अचानक रोकना पड़ा। शो के लीड एक्टर रोहित पुरोहित ने खुद भी इस बारे में सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट दिया है।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 8 May 2025 07:05 AM
share Share
Follow Us on
अचानक रोक दी गई ये रिश्ता क्या कहलाता है कि शूटिंग, रोहित पुरोहित ने बताई वजह

ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में रहता है। फैंस इसके नए एपिसोड को देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लेकिन अब हाल ही में पता चला कि शो की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी है। रोहित पुरोहित ने खुद भी सोशल मीडिया पर बताया कि शूटिंग रोक दी गई और इसके पीछे की वजह भी उन्होंने बताई है।

क्यों रोक दी गई शूटिंग

रोहित ने दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर सेट से वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिख रहा है कि बारिश हो रही है और सेट पर सभी बारिश से बच रहे हैं। बस इसी वजह से शो की शूटिंग रोक दी गई। वीडियो शेयर कर रोहित ने लिखा, 'शूट रुक गया है, मुंबई बारिश की वजह से।' रोहित ने यह भी बताया कि वह सीजन की पहली बारिश से काफी खुश हैं।

बता दें कि शो में रोहित पुरोहित लीड रोल में हैं। उनके अपोजिट समृद्धि शुक्ला हैं और फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। यही वजह है कि शो की रेटिंग भी अच्छी आती है।

ये भी पढ़ें:घर से भागेगी चारू, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आएंगे 4 धमाकेदार ट्विस्ट

रोहित बनने वाले हैं पैरेंट्स

रोहित की पर्सनल लाइफ की बात करें तो जल्द ही एक्टर पापा बनने वाले हैं। रोहित और उनकी पत्नी शीना बजाज ने कुछ दिनों पहले ही प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं सोशल मीडिया पर। बता दें कि रोहित और शीना ने 6 साल के रिलेशन के बाद साल 2019 में शादी की थी। वहीं अब शादी के 6 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।