jeevika didi will run dairy in bihar give milk to sudha and mother dairy अब जीविका दीदी चलाएंगी अपनी डेयरी, हर रोज 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newsjeevika didi will run dairy in bihar give milk to sudha and mother dairy

अब जीविका दीदी चलाएंगी अपनी डेयरी, हर रोज 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन

जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित दूध मदर डेयरी और सुधा डेयरी को दिया जाता है। इसके लिए सभी जिलों में मिल्क पुलिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर जीविका दीदी से दूध लेने के बाद वहीं पर उन्हें ऑनलाइन पेमेंट किया जाता है। यहीं पर दीदियों से दूध का कलेक्शन किया जाता है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटनाThu, 8 May 2025 06:45 AM
share Share
Follow Us on
अब जीविका दीदी चलाएंगी अपनी डेयरी, हर रोज 80 हजार लीटर दूध का उत्पादन

जीविका दीदी अब अपनी डेयरी चलाएंगी। अब तक केवल दूध का उत्पादन करके बेचती थी। लेकिन अब वो अपनी डेयरी भी खोलेंगी। जीविका दीदियां कौशिका महिला दूध उत्पादक कंपनी लिमिटेड चला रही है। इस कंपनी के माध्यम से जीविका दीदी दूध का उत्पादन करती हैं। प्रतिदिन 80 हजार लीटर से अधिक दूध का उत्पादन होता है। अब इसकी पैकेजिंग भी जीविका दीदी करेंगी।

बता दें कि जीविका दीदियों की ओर से इसकी शुरुआत वर्ष 2017 में की गयी थी। इसे व्यवसाय के रूप में वर्ष 2018 से शुरू किया गया। शुरुआत में छह सौ गांव की 36 हजार महिलाओं को दूध उत्पादन में लगाया गया था। लेकिन आज दो लाख से अधिक महिलाएं इसमें काम कर रही हैं। इन महिलाओं की सालाना 13 लाख 768 रुपया टर्नओवर है। हर जीविका दीदी 11 हजार से अधिक की कमाई भी कर रही है।

ये भी पढ़ें:मैंने पायलट की ट्रेनिंग ली है, देश के लिए जान.., तस्वीर शेयर कर बोले तेज प्रताप

मदर डेयरी और सुधा को होती है सप्लाई

जीविका दीदियों द्वारा उत्पादित दूध मदर डेयरी और सुधा डेयरी को दिया जाता है। इसके लिए सभी जिलों में मिल्क पुलिंग प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर जीविका दीदी से दूध लेने के बाद वहीं पर उन्हें ऑनलाइन पेमेंट किया जाता है। यहीं पर दीदियों से दूध का कलेक्शन किया जाता है। दूध लेने के बाद उसे तैयार किया जाता है। हर दिन जीविका दीदी 80 हजार लीटर से अधिक दूध को मदर डेयरी और सुधा को दी जाती है। बता दें कि सीमांचल प्रदेश में अभी भी सुधा की पहुंच नहीं हो पायी थी।

जिनके पास एक गाय थी वो तीन से पांच गाय ले चुकीं

कौशिकी महिला दूध उत्पादक कंपनी लिमिटेड में जुड़ने के बाद दीदियों ने गाय खरीदना शुरू किया। जिन दीदियों के पास एक गाय थी वो तीन से पांच गाय ले चुकी हैं। इनकी गाय को चारा देने के लिए जीविका द्वारा मदद की जाती है। अबतक 4898 मीट्रिक टन पशु आहार की आपूर्ति की गयी। वहीं कुल 116 मीट्रिक टन मिनरल मिश्रण की आपूर्ति की गई। वहीं 110 मीट्रिक टन हरे चारे की और 69513 डी-वार्मर की आपूर्ति जीविका दीदियों को किया गया है।

जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, हिमांशु वर्मा ने कहा कि जीविका दीदी का एक बड़ा ग्रुप दूध का उत्पादन करता है। 80 हजार लीटर से अधिक दूध को विभिन्न डेयरी को बेचा जाता था। लेकिन जल्द ही जीविका दीदी का अपना डेयरी खोला जाएगा। इससे उन्हें और मुनाफा होगा।

ये भी पढ़ें:बिहार में मॉकड्रिल के बाद अब DM को 12 बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट, होगी समीक्षा