Bihar Congress Appoints Supervisors for Organizational Review in Six Districts प्रदेश कांग्रेस ने छह जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Congress Appoints Supervisors for Organizational Review in Six Districts

प्रदेश कांग्रेस ने छह जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने छह जिलों में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह निर्णय शुक्रवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर लिया गया। औरंगाबाद,...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 23 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश कांग्रेस ने छह जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बिहार के छह जिलों में संगठनात्मक कार्यों एवं सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बाबत शुक्रवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षकों की अधिसूचना जारी की गई। औरंगाबाद, गया जी, बक्सर, सारण, नवादा और लखीसराय जिले में नियुक्ति की गई है। औरंगाबाद के लिए सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदुम्न कुमार यादव एवं संजय भारती की नियुक्ति हुई है। गया जी के लिए मनोज कुमार सिंह भारद्वाज, विवेक यादव और सुरेश मुखिया बिंद निषाद नियुक्त किए गए हैं। बक्सर के लिए कैलाश पाल, शाश्वत केदार पाण्डेय एवं मो. परवेज अहमद की नियुक्ति हुई है।

सारण के लिए सुनील कुमार सिंह, प्रो. सुनील कुमार और राजीव विहंगम नियुक्त किए गए हैं। नवादा के लिए अश्विनी कुमार सिंह, दिलशाद अहमद खान और शिवशंकर प्रसाद की नियुक्ति हुई है। लखीसराय के लिए राजकुमार शर्मा, मिथिलेश शर्मा मधुकर और मो. तमन्ना नियुक्त किए गए हैं। सभी नियुक्त पर्यवेक्षक एक सप्ताह में अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को समर्पित करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।