Bihar s Development Under Nitish Kumar Empowering Dalits and Marginalized Communities मुंगेरी लाल का सपने देख रहा है राजद : ललन सिंह, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar s Development Under Nitish Kumar Empowering Dalits and Marginalized Communities

मुंगेरी लाल का सपने देख रहा है राजद : ललन सिंह

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों के अनुसार बिहार में विकास का नारा दिया है। उन्होंने दलितों और हाशिये पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 13 April 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
मुंगेरी लाल का सपने देख रहा है राजद : ललन सिंह

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंबेडकर के आदर्शों से प्रभावित होकर ही बिहार में न्याय के साथ विकास का नारा दिया और इसी आधार पर सभी वर्गों को विकास किया। विशेष कर हाशिये पर खड़े लोगों को उन्होंने मुख्य धारा में लाया है। उन्होंने जो आरक्षण दिया, इसी का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में दलित वर्ग के लोग भी पंचायत और निगर निकाय में जनप्रतिनिधि बने हैं। उन्होंने राजद नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि अपने कार्यकाल में उनलोगों ने पंचायत में आरक्षण देने के मामले को रोक के रखा। आज वे लोग फिर सत्ता में आने के लिए मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं। जनता उन्हें इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी और एक बार फिर एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

ललन सिंह रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर जदयू के द्वारा बापू सभागार में आयोजित भीम संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दलितों के शिक्षा के विकास के लिए जिले-जिले में आंबेडकर छात्रावास का निर्माण कराया। जदूय के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि बिहार के लिए अगला पांच साल काफी महत्वपूर्ण हैं। पिछले 20 सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का हर क्षेत्र में विकास किया है। अब बिहार में पूंजी निवेश और रोजगार पर बड़े पैमाने पर काम हो रहे हैं। आपसभी से अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए नीतीश कुमार को 2025 में फिर से मुख्यमंत्री बनायें। केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होगी। अब युवाओं को नौकरी के लिए बिहार से पलायन नहीं करना पड़ेगा।

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर दलितों की आवाज बुलंद करने वाले किसी एक नेता का नाम आता हैं तो वो नीतीश कुमार है। आंबेडकर ने कहा था कि जनता का सबसे ताकतवर अधिकार वोट का होता है। आज वह घड़ी आ गयी है कि लोग सजग हो जायें और एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपें। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि 2005 के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने में लगे हैं। उन्होंने इस समाज को ताकत और सम्मान दिया है। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर नहीं होते तो आज इतनी संख्या में दलित सांसद-विधायक नहीं होते। डॉ. आंबेडकर के सपनों को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जमीन पर उतार रहे हैं।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। वह दलितों सच्चे हितैषी हैं। वह डॉ. आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले दलितों-पिछड़ों को ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में आरक्षण दिया। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलित समाज को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त और सबल किया है। समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए वह वर्ष 2005 से निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हें हमलोग मानस पिता मानते हैं। हमलोगों की संघर्ष की लड़ाई को उन्होंने ताकत दी है। मुख्यमंत्री के मनोबल को ऊंचा करने के लिए आज हमलोग यहां एकत्र हुए हैं। मद्यनिषेध, निबंधन एवं उत्पाद मंत्री रत्नेश सदा ने लोगों से अपील की कि 2025 फिर से नीतीश का संकल्प लेकर आपलोग यहां से जायें। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर और वंचित समाज की तकदीर बदली है। कार्यक्रम का संचालन राजेश त्यागी और धन्यवाद ज्ञापन संतोष निराला ने किया। मौके पर मंत्री जमा खान, सुमित कुमार सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, सांसद आलोक सुमन आदि मंच पर रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।