Deputy CM Vijay Kumar Sinha Advocates for Makhana as Mother s Food at National Seminar 50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को ऋण मिलेगा : विजय, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsDeputy CM Vijay Kumar Sinha Advocates for Makhana as Mother s Food at National Seminar

50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को ऋण मिलेगा : विजय

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मखाना को मां का खाना बताते हुए कहा कि मखाना बोर्ड का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। संगोष्ठी में 50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को ऋण देने की योजना की बात की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 20 May 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को ऋण मिलेगा : विजय

मखाना पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मखाना को मां का खाना बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित मखाना बोर्ड का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगा है। लगभग 50 हजार मखाना उत्पादक किसानों को सीधे ऋण मिलेगा। राजधानी पटना के एक होटल में मंगलवार को आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने मखाना-सिंघाड़ा, मखाना-पान, मखाना-मछली की चक्रीय खेती को बढ़ावा देने की भी बात कही। मखाना के पोषण और आर्थिक महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि देश में कुल मखाना उत्पादन का 85 प्रतिशत तथा विश्व के कुल उत्पादन का 60 प्रतिशत हिस्सा बिहार से आता है। उन्होंने कहा कि मखाना का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होना चाहिए।

संगोष्ठी का आयोजन बिहार कृषि विज्ञान अकादमी (डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर), कृषि अर्थशास्त्र अनुसंधान एसोसिएशन तथा आईएफपीआरआई ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।