प्रो. आदित्य निगम और हिलाल अहमद को रामचंद्र खान सामाजिक विज्ञान पुरस्कार
लोक दर्शन न्यास, पटना द्वारा 2025 का रामचंद्र खान सामाजिक विज्ञान पुरस्कार प्रो. आदित्य निगम की 'आसमां और भी हैं' और हिलाल अहमद की 'अल्लाह नाम की सियासत' को संयुक्त रूप से दिया जाएगा। पुरस्कार में ₹1...

लोक दर्शन न्यास, पटना की ओर से प्रति वर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित रामचंद्र खान सामाजिक विज्ञान पुरस्कार-2025 प्रो. आदित्य निगम की पुस्तक “आसमां और भी हैं : वैचारिक स्वराज के तकाजे” तथा हिलाल अहमद की पुस्तक “अल्लाह नाम की सियासत” को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए विगत तीन वर्षों (2022-2024) में हिन्दी भाषा में प्रकाशित मौलिक कृतियों को शामिल किया गया था। लोकदर्शन न्यास के सचिव डॉ. कुमार वरुण ने बताया कि पुरस्कार चयन समिति के अनुसार इन दोनों पुस्तकों में वैश्विक स्तर की वैचारिक गुणवत्ता, सृजनात्मक दृष्टि और विमर्श की गंभीरता है। इनका दूरगामी प्रभाव हिन्दी समाज चिंतन पर पड़ेगा। पुरस्कृत लेखकों को यह पुरस्कार लोक दर्शन न्यास के संस्थापक अध्यक्ष और गांधीवादी चिंतक रामचंद्र खान की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में 05 अप्रैल को प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सामाजिक के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरस्कार समाज-विज्ञान की हिन्दी भाषा में लिखित मौलिक कृति को दिया जाता है। पुरस्कार स्वरूप लेखक को धनराशि (₹1 लाख ) के साथ प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष चार सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति में प्रो. योगेन्द्र यादव, प्रो. मनीषा प्रियम, प्रो. राज कुमार और प्रो. मणीन्द्र नाथ ठाकुर शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।