Siblings Shot in Fulwari Sharif Family Feud Suspected घर में घुसकर भाई-बहन को मारी गोली, दोनों गंभीर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSiblings Shot in Fulwari Sharif Family Feud Suspected

घर में घुसकर भाई-बहन को मारी गोली, दोनों गंभीर

फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात को अपराधियों ने एक घर में घुसकर 42 वर्षीय एभी कुमारी और उसके 46 वर्षीय भाई अनीश कुमार को गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और पटना एम्स में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 18 April 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर भाई-बहन को मारी गोली, दोनों गंभीर

फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के हुलासचक में बुधवार की रात अपराधियों ने घर में घुसकर भाई-बहन को गोली मार दी। घायलों में 42 वर्षीय एभी कुमारी और भाई 46 वर्षीय अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानीपुर थानेदार बलबीर कुमार ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। महिला को तीन और उसके भाई को एक गोली लगी है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार,यह घटना पारिवारिक रंजिश का परिणाम मानी जा रही है। पुलिस ने बताया कि एभी कुमारी, अनीश कुमार समेत परिवार के कई सदस्य दिसंबर 2024 में नालंदा के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत अरफा गांव में ससुर की हत्या मामले में जेल गए थे। सभी आरोपित 17 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

पुलिस ने घटना के बाद एभी कुमारी और अनीश कुमार का बयान दर्ज किया है। भाई-बहन ने चंदन, मनीष, बंटी, नंदोई शशि समेत दो अन्य पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ मामले की जांच में जुटी हुई है। एभी कुमारी के पति आशुतोष कुमार मूल रूप से अरवल के झूंठी गांव का रहने वाला है। उन्होंने छह साल पहले हुलासचक में मकान बनवाया था और वहीं परिवार के साथ रह रहे थे।

पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश में गोली मारने की आशंका है। जख्मी भाई-बहन के बयान में भी फर्क आ रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। महिला को तीन और उसके भाई को एक गोली लगी है। हालांकि दोनों खतरे से बाहर है।

-दीपक कुमार, डीएसपी-2, फुलवारीशरीफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।