पटना से मुंबई के बीच स्पाइस जेट की नई विमान सेवा शुरू
पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए स्पाइस जेट ने नई उड़ानें शुरू की हैं। पहले दिन ही यह उड़ान एक घंटे 40 मिनट की देरी से उतरी। 399 यात्रियों ने इस विमान से सफर किया। यह पटना से मुंबई के बीच चौथी फ्लाइट है,...

पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए स्पाइस जेट ने नई उड़ानें शुरू की है। एसजी 944 मुंबई पटना शुक्रवार को दिन 11.55 बजे पहुंची। पहले दिन ही यह उड़ान एक घंटे 40 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर उतरी। पहले दिन 399 यात्रियों ने इस विमान से सफर किया। इस विमान में मुंबई से पटना के लिए 157 यात्री, जबकि पटना से मुंबई के लिए 142 यात्रियों ने सफर किया। एयरपोर्ट के अफसर और विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास देकर सम्मानित भी किया। पटना से मुंबई के बीच यह चौथी फ्लाइट : पटना से मुंबई के बीच में तीन जोड़ी विमानों की आवाजाही पहले से है।
इनमें इंडिगो की दो और एयर इंडिया की एक जोड़ी उड़ानें हैं। पटना से यह मुंबई के लिए चौथी फ्लाइट होगी। पटना से यह दिन दस बजकर दस बजे उड़ान भरेगी और दो घंटे 55 मिनट बाद दोपहर एक बजकर 55 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से पटना आने के क्रम में यह सुबह छह 55 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 9.35 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।