सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक को दी भावभीनी विदाई
जानकीनगर, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय माहनियां के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अनुसूचित जाति जनजाति शिक

जानकीनगर, एक संवाददाता। मध्य विद्यालय माहनियां के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष तरुण कुमार पासवान, जिला संगठन प्रभारी नवीन पासवान, जामुन ऋषिदेव, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार यादव, राकेश कुमार रोशन, दीप नारायण गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषी मुन्ना, सचिव ललन कुमार निराला,पंकज कुमार, अंजय कुमार सिंह, मुखिया रत्नेश कुमार साह ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षक चंदन कुमार साह ने किया। मौके पर दीपक कुमार, हर्ष नारायण चौधरी, कमलेश मिश्रा, हर्षवर्धन राय, राजीव कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक सुधाकर प्रसाद यादव, संजय कुमार, नवीन कुमार रामचंद्र विश्वास, अनिल कुमार यादव, आशुतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।