रामनवमी पर निकली कलश शोभायात्रा
रामनवमी पर निकली कलश शोभायात्रा हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया, लालगंज, नगर निगम मरंगा वा

हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा, कबैया, लालगंज, नगर निगम मरंगा वार्ड 9 आदि जगहों पर रामनवमी को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर निगम वार्ड 9 के सत्संग विहार अमीर टोला स्थित बजरंग बली मंदिर से 501 कुमारी कन्याओं और माताओं ने कलश शोभायात्रा निकाली गई। कारी कोसी नदी में कलश में जलभर कर मिल्की, माफा चौक, मुर्गी फार्म मरंगा, बियाडा, धांगर टोला, महादलित टोला, सत्संग विहार टोला का परिभ्रमण कर यह बजरंग बली स्थान अमीर टोला पहुंची। नवयुवक संघ के विष्णुदेव मंडल, वार्ड पार्षद स्वपन घोष, कामेश्वर ऋषि, संजय सिंह, उर्मिला देवी, नागो ऋषि, सुरेन ऋषि सहित टोलावसियों ने कार्यक्रम में सहयोग किया। कलश शोभायात्रा के बाद ध्वजारोहण कर पूजन किया गया। दूसरे दिन सोमवार को महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।