एप्रोच रोड समतल नहीं, दुर्घटना की आशंका
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में अधिकांश एप्रोच रोड समतल नहीं हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में अधिकांश एप्रोच रोड समतल नहीं हैं, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मरंगा के तीन मोहनी पर तो स्थिति और भी खराब है, कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके साथ ही भट्ठा बाजार के गुरुद्वारा लिंक रोड के दोनों मुहाने पर एप्रोच असंतुलित जैसा दिख रहा है और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कालीबाड़ी चौक पर भी मुख्य मार्ग से कालीबाड़ी की ओर जाने वाले यात्रियों अथवा वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। डीलक्स चौक के पास भी ऐसी ही स्थित है। शारदा नगर के पोस्टल कॉलोनी चौक में तो एक रोड इतनी ऊंची है कि दूसरा रोड सीधे 3 फीट नीचे है।
उस कारण लोगों को वाहन चलाने में असहजता महसूस होती है। यही स्थिति भट्ठा बाजार के लखन चौक पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा शहर के दर्जनों स्थानों पर एप्रोच रोड का हाल अच्छा नहीं है। कहा जा सकता है कि शहर के कई स्थानों पर एप्रोच रोड डिस्टर्ब है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वार्ड की सीमा पर तो एप्रोच रोड की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी काफी परेशान होकर अब आंदोलन के मूड में हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन एवं नगर निगम से मांग की है कि शहर की एप्रोच रोड को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। स्थानीय नागरिक भी बोल रहे हैं कि अगर एप्रोच रोड की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अब देखना यह है कि नगर निगम शहर की सड़कों की समस्या का समाधान करने के लिए क्या कदम उठाता है? क्या निगम शहर की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवा पाएगा, या फिर लोगों को इसी तरह परेशानी उठानी पड़ेगी? -बोले अधिकारी:- -जहां-जहां भी एप्रोच रोड गड़बड़ है उसे चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही इसका टेंडर निकालकर समतलीकरण करवाया जाएगा। -कुमार मंगलम, नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।