Rising Domestic Violence Over Half a Dozen Murders of Wives in Purnia Amidst Marital Disputes सात फेरों की डोर हो रही कमजोर, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsRising Domestic Violence Over Half a Dozen Murders of Wives in Purnia Amidst Marital Disputes

सात फेरों की डोर हो रही कमजोर

-दो माह में आधे दर्जन से अधिक विवाहता की हत्या, पति पर लगे आरोप पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में साथ जीने और मरने की कसम लिए पति और पत्नी के

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाThu, 1 May 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
सात फेरों की डोर हो रही कमजोर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में साथ जीने और मरने की कसम लिए पति और पत्नी के बीच रिश्तों की डोर ढीली हो रही है। दोनों के बीच आपसी कलह से शुरू हुए दुराव के रास्ते मौत पर जाकर खत्म हो रहे हैं। दो महीने के भीतर विवाहिता की हत्या के आधा दर्जन भर से ऊपर मामले सामने आ चुके हैं। इन हत्याओं को लेकर आरोप साथ जीने- मरने की कसमें खाने वाले पतियों पर लगा है। इन मामलों में कुछ में तो महज चंद दिनों के साथ के बाद ही पतियों ने अपनी व्याहताओं से बिछड़न की ऐसी दास्तान लिखी है, जिसमें जिन्दगी के किसी मोड़ पर फिर दोनों का मिलन संभव नहीं सकता है।

अपनो की दी गई अबलाओं की मौत से जिले का वतावारण गमगीन है। कहीं दहेज की लालच में तो कहीं शक के घेरे में उतारी गई मौत के घाट: दो महीने में विवाहिताओं की मौत के पीछे अधिकांश मामले में दहेज के लालच के आरोप लगे हैं तो हाल में हुई हत्या के पीछे उनपर पतियों का शक बड़ी वजह बनकर सामने आई है। कुछ मामले में अनायास ही कहा सुनी में बात बढ़ी और सुहाग के हाथों सुहागिन का खून हो गया। शहर में पिछले महीने दहेज की बलि पर तीन व्याहता चढ़ी तो बायसी से भी पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में दहेज हत्या का मामला सामने आया था। अमौर थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या उसके आचरण पर शक के कारण कर दी। केस स्टडी: 1- 8 मार्च को मधुबनी थाना क्षेत्र के मेहता चौक स्थित एक घर से एक महिला का शव बरामद किया गया था। महिला के पिता ने उसके पति एवं ससुर पर दहेज हत्या का आरोप लगााकर मधुबनी थाना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामले में महिला का पति फरार है। पुलिस उसके घर की कुर्की- जप्ती के लिए प्रक्रिया में लगी है। 2- 2 मार्च को सहायक खजांची थाना के सज्जाद कॉलोनी में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया था। परिजनों ने पति और उसके परिवार वालों पर दहेज के कारण हत्या का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 3- 5 मार्च को प्रेम विवाह के साल भर बाद ही एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने पति एवं उसके परिवार के साथ पडोसियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मामला मरंगा थाना के लालगंज का है। मामले में आरापियों की तलाश में पुलिस जुटी है। 4- 25 मार्च को बायसी के गागर पंचायत के बांसडोल गांव में एक महिला के मायके में हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां ने अपने दामाद पर गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपी पति घटना के बाद फरार हो गया था। 5- दो दिन पहले सरसी थाना के मलिनियां गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को पीट- पीट कर मार डाला। घटना को इसलिए अंजाम दिया गया कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 6- अमौर थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव में सोमवार को एक महिला की हत्या उसके मायके में कर दी गई। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर थाना में दर्ज कराया है। बताया गया कि युवक को अपनी पत्नी पर शक था। इसी शक में उसने महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया। बोले अधिकारी: महिलाओं की हत्या के मामले में कुछ में आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है तो कुछ मामलों में उनकी तलाश जारी है। साथ ही इन मामलों में तेजी से पुलिस अनुसंधान चल रहा है। -कौशल किशोर कमल, प्रभारी सदर वन एसडीपीओ सह यातायात डीएसपी पूर्णिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।