Sudden Rainfall Brings Relief Amidst Intense Heat in Purnea धरती की तपिश हुई कम : 36 मिलीमीटर वर्षा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSudden Rainfall Brings Relief Amidst Intense Heat in Purnea

धरती की तपिश हुई कम : 36 मिलीमीटर वर्षा

-फोटो : 34 से 36, 39 से 41 पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रचंड गर्मी की लंबी अवधि के बाद अचानक रुक रुक कर हो रही अनवरत वर्षा ने एक तरफ जहां गर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 11 April 2025 03:49 AM
share Share
Follow Us on
धरती की तपिश हुई कम : 36 मिलीमीटर वर्षा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रचंड गर्मी की लंबी अवधि के बाद अचानक रूक-रूक कर हो रही अनवरत वर्षा ने एक तरफ जहां गर्मी से तबाह लोगों को राहत पहुंचाई है। हालांकि, शहर की गलियां पानी से भर गया है। जगह जगह जलजमाव से परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 13 अप्रैल तक वर्षा के आसार बताए हैं तो मौसम विभाग के ही वेबसाइट पर 16 अप्रैल तक आसमान में बादल और हल्की वर्षा के आसार कहा गया है। इधर गुरुवार की वर्षा ने एक तरफ जहां दिन का तापमान नीचे गिरा दिया, वहीं खेतों में सूख रहे फसलों को भी नई जान ला दी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को 12 घंटे के दौरान 36 मिलीमीटर से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई है। जानकारी के अनुसार सुबह 8:30 बजे तक 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। 8:30 बजे के बाद से दोपहर तक अनवरत वर्षा ने 14.3 मिलीमीटर का रिकॉर्ड पूरा किया। इसके बाद शाम 5:30 बजे तक 36.5 मिली मीटर का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान औसतन 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से हवा का झोंका चला। करीब 3 घंटे तक मध्यम स्तर और ऊंचे स्तर का वज्रपात होता रहा जिससे लोगों में डर जैसा समा गया था। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान नीचे गिर कर 25.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते होते लोगों को स्वेटर और मफलर खोजना पड़ गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।