Brutal Murder of 25-Year-Old in Saharsa Investigation Underway 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsBrutal Murder of 25-Year-Old in Saharsa Investigation Underway

25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

सहरसा में कोसी कालोनी के एक जर्जर भवन में 25 वर्षीय युवक अश्विनी कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अश्विनी रात 8 बजे पान दुकान पर अपने भाई के साथ था, तभी बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती ले गया। अगली सुबह...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 24 May 2025 03:32 AM
share Share
Follow Us on
25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के कोसी कालोनी स्थित प्रसार भारती के एक जर्जर भवन में 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोसी चौक निवासी अश्विनी कुमार के रूप में हुई। जो कोसी चौक पर हीं पान दुकान करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि अश्वनी गुरुवार रात करीब आठ बजे पान दुकान पर अपने भाई साथ था। इसी दौरान बाइक सवार युवक पार्टी की बात कह कर जबरदस्ती बिठाकर ले गया। रात करीब 11 बजे घर वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू किया गया। लेकिन मोबाइल फोन रिसीव नहीं करने के कारण सम्पर्क नहीं हो सका।

जिसके बाद शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे जर्जर भवन में शव मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे मुख्यालय डीएसपी केपी सिंह ने बताया कि बेरहमी से हत्या की गई है। ईट से हमला करने का पता चला है। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने गुरुवार रात करीब आठ बजे से गायब होने की बात कही है। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि युवक नशा करता था। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। इधर मामले की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया ।फोरेंसिक टीम द्वारा कई साक्ष्य संकलन किया गया। डाग स्क्वाड द्वारा भी घटनास्थल पर छानबीन किया गया। स्थानीय लोगों ने कोसी कालोनी इलाके में बदमाशों, नशेड़ी और असमाजिक तत्वों के जमावड़ा रहने की बात कही है। पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।