RJD Hosts One-Day Social Justice Discussion Led by Mohammad Alamin in Navhatta राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsRJD Hosts One-Day Social Justice Discussion Led by Mohammad Alamin in Navhatta

राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

नवहट्टा में राजद कार्यालय में एक दिवसीय सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। राजद अध्यक्ष मो. आलमीन की अध्यक्षता में कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं ने तेजस्वी यादव द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSun, 11 May 2025 01:09 AM
share Share
Follow Us on
राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित

नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड राजद कार्यालय में प्रदेश राजद के आह्वान पर एक दिवसीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राजद अध्यक्ष मो. आलमीन की अध्यक्षता एवं सत्तर कटैया अध्यक्ष मनोज यादव के संचालन में आयोजित की गई। राजद प्रत्याशी डा. गौतम कृष्ण, जिला अध्यक्ष मो. ताहिर सहित पूर्व मंत्री रामलषण राम रमण, चुल्हाय कामत, बैद्यनाथ सहनी, गीता यादव, ऋतु यादव द्वारा राजद नेतृत्व तेजस्वी यादव द्वारा चलाई जा रही सामाजिक न्याय की मुहिम को गांव गांव तक पहुंचने का आह्वान किया गया। पार्टी द्वारा सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध ब्यापक अभियान चलाने के लिए पंचायत स्तर तक के नेता व कार्यकर्ताओं को एकजुट हों विशेष अभियान शुरू करने की बात कही गई।

सत्ता में बदलाव करने व तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए राजद द्वारा चलाई जा रही अभियान को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने की बात मौजूद सभी वक्ताओं द्वारा कही गई। ललित यादव, तेज नारायण यादव, मकसूद आलम खां, शंभु मुखिया, संजीव कुमार सिंह, मनोज यादव, तारा ठाकुर, रामरुप यादव, ठको मुखिया, नजीमुद्दीन, सुनील यादव, रमेश साह, देवेन्द्र यादव, राजीव यादव, सफेजूल आलम, मो. वसीम अहमद सहित महिषी विधान सभा क्षेत्र स्थित पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।