Supaul U-19 Cricket Team Selection Friends Academy Players Shine अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए एकेडमी के तीन खिलाड़ी चयनित, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSupaul U-19 Cricket Team Selection Friends Academy Players Shine

अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए एकेडमी के तीन खिलाड़ी चयनित

सहरसा में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जिला टीम में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रवेश कुमार को कप्तान बनाया गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाSat, 19 April 2025 03:31 AM
share Share
Follow Us on
अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए  एकेडमी के तीन खिलाड़ी चयनित

सहरसा। बिहार क्रिकेट संघ द्वारा सुपौल में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वन डे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए घोषित जिला क्रिकेट टीम में पटेल मैदान में चल रहे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के तीन खिलाड़ियों प्रवेश कुमार, आयुष कुमार एवं उज्जवल कुमार का चयन हुआ जिसमें प्रवेश कुमार को जिला U-19 टीम का कप्तान बनाया गया। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अन्य खिलाड़ियों अमन राज, दर्श राज,अभिनव कुमार एवं करण कुमार का चयन भी जिला U-19 क्रिकेट टीम में हुआ है जिससे फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाडियों में उत्साह का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।